फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा में भाजपा मंडल ने संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मनाएगी विजयी बूथ उत्सव
विज्ञापन

भाजपा की कुमारसैन कार्यकारिणी की बैठक
मंडल अध्यक्ष दुनी चंद कश्यप ने की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा के होटल हाटू में भाजपा मंडल ठियोग कुमारसैन कार्यकारिणी की बैठक में विजयी बूथ उत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल ठियोग कुमारसैन अध्यक्ष दुनी चंद कश्यप ने की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दुनी चंद कश्यप ने प्रदेश सरकार के कार्यकाल को स्वर्णिम बताते हुए बजट में 30 नई घोषणाओं का सूत्रपात करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही ठियोग मंडल के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने जाएगा और उनको ठियोग आने का न्यौता देगा। इस अवसर पर ठियोग-कुमारसैन भाजपा मंडल पदाधिकारियों सहित एपीएमसी चेयरमैन नरेश शर्मा, जिला महासू के प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, जिला महासू अध्यक्ष अजय श्याम और विस्तारक देवेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें