फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सशक्तीकरण और नशामुक्ति को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
डिग्री कॉलेज हरिपुर में महिला आयोग शिमला के सौजन्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी(कुल्लू)।
डिग्री कॉलेज हरिपुर में महिला आयोग शिमला के सौजन्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नारी सशक्तीकरण और नशामुक्त समाज विषय पर नारा लेखन, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में पवन ने पहला, दिक्षु कटोच ने दूसरा और स्नेह लता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में आशीष कुमार ने पहला, निखिल भारद्वाज ने दूसरा और सरिता शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


नारा लेखन में वीना ने पहला, मोनिका शर्मा ने दूसरा और कृष्णा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार के रूप में धनराशि प्रदान की गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरके कायस्थ के साथ साथ प्रो. रोशन लाल, प्रो. राजकुमार, प्रो. टीडी वर्मा प्रो. पीएल वर्मा, प्रो. जितेंद्र साहनी, प्रो. राजीव परमार, प्रो. मीरा शर्मा, प्रो. रवींद्र नेगी, प्रो. रवि प्रकाश और प्रो. सुरेश कुमार भी उपस्थित थे। डॉ. आरके कायस्थ ने नारी सशक्तीकरण और युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति पर विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने लोगों को आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें