फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव को दरकिनार कर रसूखदारों पर लोनिवि मेहरबान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की पंचायत तकलेच में एक गांव के ग्रामीणों को दरकिनार कर चंद रसूखदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप लोनिवि पर लगा है। दरअसल पंचायत के खिंचा गांव के लिए मझाली से सड़क का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन खिंचा गांव को दरकिनार कर गांव के नीचे बसे चंद लोगों के घरों तक सड़क निकाली जा रही है। इसका खिंचा गांव के लोग विरोध जता रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग के एक्सईएन से मिलकर जल्द इस सड़क से खिंचा गांव को जोड़ने की मांग की है। उन्होंने चेताया है कि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वे मजबूरन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य रामदासी, महेश्वर सिंह, केशव राम, गुड्डू राम, श्याम सिंह, दीप लाल, केहर सिंह, रजनी, फूला देवी, सत्या देवी, वीना भंडारी, शेर सिंह, शिव लाल, मोहर सिंह, शिवराज, बालक राम भंडारी, करतार सिंह, विरेंद्र और प्रताप चौहान ने बताया कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दबाव में आकर गांव को दरकिनार कर कुछ प्रभावशाली लोगों के बगीचों के लिए सड़क से जोड़ा जा रहा है, जो गांव से काफी नीचे अलग अपनी दोगरी में रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्या सरकार की प्राथमिकता बगीचों को सड़क सुविधा से जोड़ना है या फिर जनसंख्या को ? ग्रामीणों ने बार-बार इस सड़क से खिंचा गांव को जोड़ने की मांग की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों सेरी कैंची से खिंचा वाया मझाली गांव के लिए सड़क निर्माण चल रहा है। सड़क का सर्वे मझाली गांव के बाद मुख्य गांव खिंचा के लिए हुआ था, लेकिन मझाली गांव के बाद अब यह सड़क सिर्फ चंद व्यक्तियों तक निकाली जा रही है। खिंचा गांव से ऊपर एक गांव नागासारी भी है। इसलिए इस सड़क को खिंचा गांव से जोड़ना जरूरी है, ताकि उक्त गांव की 17 बस्तियों को भी सड़क का लाभ मिल सके। खिंचा और नागासारी के ग्रामीणों ने विभाग से कई बार गुहार लगाई, जिसके बाद विभाग ने मौके पर आकर दोबारा सर्वे करने के निर्देश जारी किए। अंत में यह सर्वे लोनिवि कर्मचारियों, पटवारी, कानूनगो और ग्राम पंचायत उप प्रधान की उपस्थिति में 10 जनवरी 2018 को हुआ। यह सर्वे गांव के मुख्य द्वार को जोड़ता है और गांव के इर्द गिर्द वाली बस्तियां भी इससे लाभान्वित होंगी। ग्रामीणों ने जयराम सरकार से मांग की है कि मझाली से खिंचा गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
इधर, प्रतिनिधिमंडल को एक्सईएन केके कौशल ने बताया कि वे आपस में सलाह मशवरा करें और सड़क निर्माण करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें