फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू हाउस को मात देकर रेड हाउस विजयी

विज्ञापन
आरपीएस नोगली में इंटर हाउस प्रतियोगिता आयोजित - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर
रामपुर पब्लिक पाठशाला नोगली में तीसरी से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एलकेजी से द्वितीय कक्षा तक पठ्न-लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को कड़े मुकाबले में पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। ब्लू हाउस ने दूसरा, ग्रीन हाउस ने तीसरा और येलो हाउस ने चौथा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में लेखन-पठ्न प्रतिस्पर्धा में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
  स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने कहा कि स्कूल में अकसर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारा जा सके और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर शकुंतला ठाकुर, आशा कायथ, आशु रोल्टा, सपना चौहान, समीक्षा, सनम चौहान, स्नेह लता नेगी, रितिका शर्मा, अमिता चौहान, अमिता अग्रवाल और प्रेरणा मांटा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें