मनजीत चौहान को सौंपा अध्यक्ष पद
भाजपा किसान मोर्चा मंडल ठियोग का बढ़ा कुनबा
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। भाजपा किसान मोर्चा मडंल ठियोग की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मनजीत चौहान को भाजपा किसान मोर्चा मंडल ठियोग का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं शेष कार्यकारिणी में मोर्चा में रमेश शर्मा, देविंद्र वर्मा को महामंत्री, जोगिंद्र वर्मा, जय चंद लिपटा, प्रताप कालटा, मंगत राम चंदेल, वेद प्रकाश वर्मा को उपाध्यक्ष, भगत राम चौहान, केशव राम राजटा, रामलाल लेपटा, नेक राम और देवदत्त शर्मा को सचिव चुना गया है। वहीं किशोरी लाल कोषाध्यक्ष, सतीश कुमार कार्यालय सचिव, नरेश शर्मा, श्याम लाल मेहता को सह मिडिया प्रभारी, कैलाश को सोशल मीडिया प्रभारी चुना गया है।
वहीं शेष कार्यकारिणी में मनमोहन, हीरा लाल, प्रदीप कौश, गिरिधर शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, देवराज वर्मा, जितेंद्र भारद्वाज, हितेश वर्मा, दीप राम, अशोक शर्मा और नवीन कश्यप को सदस्य चुना गया। यमन सरकैक, सुंदर चौहान, अतुल शर्मा, अनिल ठाकुर, दीनानाथ, देविंद्र शर्मा, सालिग राम, महेश्वर कंवर, मोहन लाल, जोगिंद्र सिंह डोगरा, धर्मपाल शरकोट, राजेंद्र रयता, भीष्म सिंह, कृष्ण चंद और रजनीश वर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। मनजीत चौहान ने बताया कि ये नियुक्तियां प्रभावी रूप से लागू मानी जाएंगी।