फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी में आयोजित किया गया हिंदी पखवाडा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
वंशिका ने पढ़ी सबसे अच्छी कविता
विज्ञापन

आनी में हिंदी पखवाड़ा के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित
नायब तहसीलदार किशोर चंद ने विजेताओं को दिए इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू के सौजन्य से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार आनी किशोर चंद ने शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य हरीश ठाकुर ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक युवा मंडल नालडेरा के प्रतिनिधि टिंकू शर्मा ने बताया हिंदी कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता और कविता पाठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में रिंपीका प्रथम, शालिनी सत्या द्वितीय, कविता में वंशिका प्रथम और वृत्ति शर्मा द्वितीय रही। प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को मुख्यातिथि नायब तहसीलदार किशोर चंद ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के साथ कानूनगो महेश शर्मा, रीडर बलदेव ठाकुर, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य हरीश ठाकुर, प्रवक्ता डोला राम शर्मा, राकेश शर्मा, सूबे राम, धर्म सिंह, तेज राम, बंती कौंडल, भुवनेश्वरी, कुसुमलता, रोशन लाल, संतोष और नूरचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें