आनी में विधायक ने बांटे रसोई गैस कनेक्शन
गृहिणी सुविधा योजना के तहत 143 पात्र महिलाओं को मिला लाभ
हर गरीब को गैस मुहैया करवाएगी सरकार : किशोरी लाल
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के तहत आनी में गरीब तबके की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन आवंटित किए गए। यहां आयोजित कार्यक्रम में विधायक किशोरी लाल ने मौजूद होकर क्षेत्र की नौ पंचायतों के पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन प्रदान किए।
विधायक ने इस योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार ने तीस नई योजनाएं शुरू करने की घोषणा की थी, जिसमें हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना भी एक थी। सरकार प्रदेश के हर गरीब और पात्र घर को गैस देने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में गैस एजेंसी आनी के प्रभारी ऋषि शर्मा ने बताया कि प्रदेश गृहणी सुविधा योजना के तहत पहले चरण में आनी खंड की चयनित 9 पंचायतों के 143 लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए, जिनमें च्वाई, कमांद, बखनाओ, शिल्ली, जाबन, कोहिला, बुच्छैर, नम्होंग और देउठी पंचायत शामिल हैं। इस योजना के तहत जिन लोगों के पास घरेलू गैस कनेक्शन नहीं है और जो अंतोदय, बीपीएल या एपीएल परिवार के सदस्य हो को लाभान्वित किया जा रहा है।
विधायक किशोरी लाल ने समारोह के दौरान पात्र 143 महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे। वहीं इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, गंगाराम चंदेल, रत्न भारती, शशि मल्होत्रा, ज्ञान ठाकुर, यशवर्द्धन शर्मा, जीवन ठाकुर, गोयला आजाद, दूनी चंद, संदीप्ना ठाकुर, लता ठाकुर, हरीश शर्मा, वेद ठाकुर, प्रीतम सागर, तिलक राज शर्मा, जिया लाल और मिंटू चौहान सहित कई अन्य मौजूद रहे।