फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थाई नीति की मांग को लेकर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री से मिले जल र

विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल से नियमित होने का इंतजार
विज्ञापन

जलरक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने आईपीएच मंत्री के सामने रखीं मांगें
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
प्रदेश भर में करीब 6300 जलरक्षक पिछले 10 साल से नियमित होने की राह देख रहे हैं। सरकार ने जलरक्षकों के लिए आज तक ठोस नीति नहीं बनाई। इसी मांग को लेकर रविवार को जलरक्षक यूनियन रामपुर का एक प्रतिनिधिमंडल यूनियन के अध्यक्ष नागेश्वर सिंह की अध्यक्षता में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र ठाकुर से मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से जलरक्षकों के लिए ठोस नीति बनाकर उनको सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधीन लाकर नियमित करने की मांग की है। कहा कि जलरक्षक आठ से दस घंटे तक सेवाएं दे रहे। इसके बाद भी उन्हें मासिक मानदेय मात्र 1700 रुपये दिया जाता है। इतने कम मानदेय से आज के समय में गुजारा करना मुश्किल है। उन्होंने उन्होंने पांच वर्ष पूरा कर चुके जलरक्षकों को दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी बनाने, 10 वर्ष पूरा कर चुके जलरक्षकों को नियमित करने की मांग की। कहा कि जलरक्षकों का मासिक मानदेय आईपीएच विभाग सीखे खाते में दे। उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द जलरक्षकों के लिए ठोस नीति बनाई जाएगी। इस दौरान केवल राम, राजीव वर्मा, धर्मपाल मल्होत्रा, यशवंत सिंह, सत्या देवी, तारा मणि, रींकू राम, दलीप शर्मा, प्रकाश, राज कुमार, ओम प्रकाश, राजकमल जिंटू, अनिल कुमार, रोशन जोशी, कपिल देव, भजन दास, चेत राम, बिहारी लाल, लायक राम, चुड़ा दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें