फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिब्बा-कंडा सड़क जल्द बनेगी

विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकंागपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

किन्नौर जिले में रिब्बा-कंडा सड़क जल्द बनकर तैयार होगी। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के 3000 हजार बागवानों को फायदा मिलेगा। इससे पहले सड़क की सुविधा न होने से रिब्बा और कंडा से लोगों को कई किमी पैदल सफर कर सेब और अन्य नकदी फसलों को पीठ पर ढोकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता था। सड़क का निर्माण होने से बागवानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने 7.58 करोड़ की बजट से रिब्बा गांव से लेकर कंडे तक साढ़े ग्यारह किमी सड़क खोलने का काम शनिवार से शुरू कर दिया है। रिब्बा-कंडा सड़क के कार्य का विधिवत शुभारंभ किनफेड अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी ने किया। इस दौरान बीडीसी पूह ठाकुर लाल नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत रिब्बा प्रेम प्रकाश नेगी, एसडीओ लोक निर्माण मूरंग, लामा पदमालाल, विजय नेगी, विधाता नेगी, कामराज, प्रफुल बिस्ट, अमरनाथ, इंद्रपाल, अजय राज, बागीराम और हीरा रतन उपस्थित रहे। सड़क निर्माण के लिए रिब्बा के लोगों ने स्थानीय विधायक जगत सिंह नेगी का आभार जताया। उधर, एक्सईन लोक निर्माण विभाग कल्पा बीएस गुलेरिया बताया कि 7.58 करोड़ की लागत से साढ़े ग्यारह किलोमीटर सड़क बनेगी। ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया है। इस सड़क के खुलने से बागवानों को सेब की फसल और अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें