अमर उजाला ब्यूरो
सांगला(किन्नौर)।
गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्यातिथि बतौर परिवेक्षक बाल समेकित विकास विभाग कल्पा खंड सरीता नेगी मौजूद रही। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूल के संस्थापक जितेंद्र नेगी ने मुख्यातिथि को किन्नौरी टोपी, खाताख और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
नवीं और दसवीं के अंताक्षरी, लक्ष्मी, राज ज्योति, वंदना, तमन्ना, आस्था और श्वेता ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम शुरुआत की। स्कूल की प्रधानाचार्य अंजलि नेगी ने वार्षिक रिपोर्ट भी पढ़कर स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। छात्रा तमन्ना, स्मृति, आस्था, श्वेता, ऋतिका, गीतिका, लक्ष्मी, राज ज्योति सहेलियों ने किशो किन्नौरिंग किशो फायुल.... वाली शारे लोशो हाय सांगला देशांग.... सिला बोसेरिंग..... कामरु रंग मोने..... माजोकोष्टांगपि सहित कई किन्नौरी गानों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। राज ज्योति, वंदना, आस्था, श्वेता और सहेलियों ने शाशुए नाहीं कोरियो..... हो चंद्रा याद राखियां गल्ला मेरी.... हो सुमित्रा... हुस्न पहाड़ो का जैसे गानों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। परमजीत को बेस्ट ब्वॉय और आराधना को बेस्ट गर्ल के खिताब से नवाजा गया। पुरस्कृत होने वाले मेधावियों में एंजल, इशिका, सुजल, शिवम, अवंतिका, अर्णव, सूर्यांश, अभ्यंकर, हिमांशिका, प्रीटी, उषा, तेंजिन रागव, रवीना, वाणी, अंकुश, सहारा, श्रेया, आरुषि, मीमांसा, ओजस, वरुण, अनुरिटी, आरुषि, ईशान, आशुतोष, मानवी, सुनाक्षी, सूर्यवंश, सूजन, ज्ञतत्पी, विहान, सौम्या, आराधना, अमनदीप, यश, अहाना, प्रणव, हर्षित, अभिषे और सुजल शामिल हैं।
इस मौके पर योगिंद्र नेगी, अमर नेगी, योगी नेगी, सुंदर लक्ष्मी, फूलकुमारी, कृष्णा, सावन नेगी, परविंदर नेगी, रविंद्र, रणदेव, संजीव नेगी, मनीषा नेगी, अर्चना नेगी, आशा नेगी, कविता नेगी, वंदना, निकी, रितु नेगी, किशोरी लाल नेगी सहित अभिभावक मौजूद रहे।