फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतनगर स्कूल का मॉडल सबसे बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
दत्तनगर स्कूल का मॉडल सबसे बेहतर
विज्ञापन

साइंस चिल्ड्रन कांग्रेस का समापन, उप शिक्षा निदेशक ने की शिरकत
नन्हे वैज्ञानिकों ने शानदार मॉडल पेश करके लूटी वाहवाही
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। राजकीय कन्या माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित दो दिवसीय 26वें खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में नन्हे वैज्ञानिकों ने शानदार मॉडल पेश करके वाहवाही लूटी। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर का मॉडल सबसे बेहतर रहा। मुख्य अतिथि ने उसे प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समापन अवसर पर उप शिक्षा निदेशक जिला शिमला राकेश वशिष्ठ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर नवाजा। स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं के मॉडल प्रदर्शन में दत्तनगर स्कूल ने पहले स्थान पर बाजी मारी। पद्म छात्र स्कूल रामपुर ने दूसरा और डीएवी स्कूल दत्तनगर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग की साइंस एक्टिविटी में कृषिका शर्मा पहले, रितिका दूसरे और राहुल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं शहरी क्षेत्र की प्रतियोगिता में मोहित डोगरा प्रथम, शोरब मिश्रा द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रहे। ग्रामीण वर्ग में सुजन ने पहला, साक्षी ने दूसरा और अविनाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में शिवांश व आकृति पहले और साहिल दूसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में एकता और पलक ने पहला और आकाश व अन्नया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रामीण वर्ग के कनिष्ठ वर्ग की साइंस एक्टिविटी में नीतिश ने पहला, शिवेक गुप्ता ने दूसरा और आर्यता शर्मा ने तीसरा स्थान पाया। इस अवसर पर कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य आरके गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, करतार ठाकुर, ठाकुर सैन बिष्ट, खंड समन्वयक खेमंचद चौहान, प्रभात नेगी, संदीप केदारटा, रणजीत चौहान, जगदेव शर्मा, निहाल और पीपी दुल्टा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें