फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटू में बसंतोत्सव आयोजन 20 से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
देलठ पंचायत के टूटू गांव में 20 और 21 अप्रैल को ऐतिहासिक बसंतोत्सव (ठिरशू मेला) का आयोजन किया जाएगा। मेले में 20 को सांस्कृतिक संध्या और 21 को क्षेत्र के देवी, देवताओं के साथ रंगारंग कार्यक्रम होगा। सांस्कृतिक संध्या में कलाकार धमाल मचाएंगे। मेले के उपलक्ष्य पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें वॉलीबाल, लोकनृत्य, रस्साकशी और घड़ा फोड़ प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
विज्ञापन

करांगला पंचायत प्रधान मोहन लाल ने मंगलवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। नवयुवक मंडल टूटू के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15 हजार, उप विजेता टीम को आठ हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला परिषद सदस्य लायक राम खूंद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। नरेंद्र शर्मा ने कहा कि मेले की सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि नेता प्रेम सिंह द्रैक, विशेष अतिथि शशि भूषण श्याम मौजूद रहेंगे। संध्या में सुरेश शर्मा, राज ठाकुर, कुमारी नताशा दर्शकों को नचाएंगे। मेले के दौरान आयोजित होने वाली रात्रि संध्या और दिन के ठिरशू मेले का टीवी के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें