फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी में मुख्यमंत्री की घोषणाओं का निकला दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान आनी की जनता को कई घोषणाएं देकर वाहवाही लूटी थी। लेकिन इनमें से अभी तक एक भी घोषणा पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने नागरिक अस्पताल आनी को 100 बिस्तरों के अस्पताल में स्तरोन्नत करने, बडाउ वाया बश्लेउ जोट को जिले की मुख्य सड़क की घोषणा, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह आनी में छह अतिरिक्त कमरों का निर्माण, आनी में हिमाचल पथ परिवहन निगम का सब डिपो खोलने का एलान किया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आनी के मेला मैदान को स्टेडियम बनाने के लिए 80 लाख रुपये की पहली किश्त जारी करने, लूहरी बस अड्डा निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये, ईक्को पर्यटन परियोजना के अंतर्गत पनेऊ विश्राम गृह के लिए 20 लाख रुपये और पनेऊ सड़क को चौड़ा करने के लिए 10 लाख की राशि की घोषणाएं की थी। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता परस राम ने इसे आनी की जनता के साथ धोखा बताया है। कहा कि जयराम सरकार की ओर से की गई घोषणाओं में से कोई पूरी नहीं हुई है। विधायक किशोरी लाल सागर कोई नया प्रोजेक्ट नहीं ला सके। कुंगश वार्ड से जिला परिषद सदस्य लोकेंद्र कुमार का कहना है की आनी में मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाएं झूठ का पुलिंदा साबित हुई है। उधर, आनी के विधायक किशोरी लाल सागर का कहना है कि सरकार सभी वादों को बजट के साथ पूरा करेगी। आनी में की गई घोषणाओं के बाद विधानसभा सत्र शुरू हो गया था। इससे घोषणाएं पूरी करवाने में देरी लगी और जल्द इन पर अम्ल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें