फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटू में 21 को रहेगी ठीरशू मेले की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
ननखड़ी तहसील के टूटू गांव में युवक मंडल और मंदिर कमेटी ने ठीरशू मेले के आयोजन को लेकर बैठक की, जिसकी अध्यक्षता युवक मंडल के प्रधान नरेंद्र शर्मा ने की। टूटू में होने वाले मेले के आयोजन और विभिन्न प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि मेले के उपलक्ष्य पर वॉलीबाल प्रतियोगिता 17 से 20 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15000 रुपये और उप विजेता टीम को 8000 और ट्रॉफी पुरस्कार में दी जाएगी। इस दौरान जिला परिषद सदस्य लायक राम खूंद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। 20 अप्रैल की शाम को मेले के आयोजन पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। 21 अप्रैल को ठीरशू मेला मनाया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के आराध्य देवता पलथान देलठ और स्थानीय देवता वनवीर शिरकत करेंगे। युवक मंडल प्रधान नरेंद्र शर्मा ने कहा कि मेले के रात्रि कार्यक्रम का प्रसारण टीवी पर किया जाएगा। बैठक में मंदिर कमेटी के कारदार परस राम शर्मा, कैलाश शर्मा, उप प्रधान युवक मंडल टूटू लक्की शर्मा, सचिव दिनेश गौतम, कोषाध्यक्ष संदीप राणा, प्रेस सचिव अशोक शर्मा, भुवनेश शर्मा, विरेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, आदर्श शर्मा, सतीश शर्मा, भारत भूषण शर्मा, विनोद शर्मा, राजीव शर्मा, अमित गुप्ता, गयानंद शर्मा, दया राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें