रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। जिले में शनिवार को अचानक 25 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग रिकांगपिओ ने शनिवार को 279 सैंपल लिए। इसमें 25 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि अभी तक जिला किन्नौर में 83868 सैंपल लिए गए हैं।
इसमें 80235 की रिपोर्ट निगेटिव और 3573 पॉजिटिव मामले आए हैं जबकि 60 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में कोरोना संक्रमण से 39 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 25 कोरोना पॉजिटिव मामलों में 23 टिडोंग परियोजना के मजदूर शामिल हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना मास्क घर से बाहर न निकले।