फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू मेले के लिए 23 दिन शेष, अभी मंच नहीं हुआ तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
20 अप्रैल से राज्य स्तरीय मेले का शुरू होगा आयोजन
विज्ञापन

विधायक ने भी जल्द कार्य पूरा करने के दिए थे निर्देश

रामलीला मैदान में सांस्कृतिक संध्या समेत खेल गतिविधियों पर भी बना संशय


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू के लिए 23 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन अभी रोहड़ू मेले के मंच का निर्माण फाउंडेशन से आगे नहीं बढ़ सका है। रामलीला मैदान में अव्यवस्था का आलम है। इससे इस बार रामलीला मैदान में सांस्कृतिक संध्या समेत खेल गतिविधियों के आयोजन पर भी संशय बना हुआ है। रामलीला मैदान में हर वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियों का आयोजन होता है। इस बार रामलीला मैदान रोहड़ू में पुराना मंच तोड़कर नए मंच का निर्माण 46 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। फरवरी में मंच की आधारशिला रखी गई। मंच का निर्माण ठेकेदार को तीन माह में करना है। मेले की बैठक के दौरान भी विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने निर्देश दिए थे कि राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला शुरू होने से पहले मंच का निर्माण कार्य पुरा किया जाए, लेकिन अब रोहड़ू मेले के लिए 23 दिन शेष रह गए हैं। अभी मंच का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। रामलीला मैदान में मलबे के ढेर लगे हैं। ऐसे में अब सवाल उठता है कि 20 अप्रैल से शुरू होने वाले मेले से पहले मंच कैसे तैयार हो पाएगा।
विज्ञापन


मंच का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कुछ दिनों के अंदर मंच का पहला लेंटर डाला जाएगा। रामलीला मैदान को रोहड़ू मेले से पहले साफ कर लिया जाएगा। - प्रतिमा राय, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद राेहड़ू
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें