फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी में शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी रामपुर में अध्यापकों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया। सत्र की मुख्य वक्ता उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी कॉल थीं। अनुभाग प्रभारी सपना चौहान ने भी कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला के दौरान इन हाउस ट्रेनिंग में स्कूल के अनुभवी शिक्षकों ने शिक्षण विधियों और तकनीक पर प्रशिक्षण दिया। शिक्षकों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए तैयार करने और उनकी व्यावसायिक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई थी। स्कूल प्रबंधन ने इस पहल की सराहना की और शिक्षकों के निरंतर विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कहा कि यह कार्यशाला निश्चित रूप से स्प्रिंगडेल स्कूल के शिक्षकों को और अधिक प्रभावी ढंग से छात्रों का मार्गदर्शन करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें