फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरकोट के समीप एचआरटीसी बस गिरी, 22 लोग घायल

विज्ञापन
समरकोट के सेरी नाला में पलटी परिवहन निगम की बस - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। उपमंडल के समरकोट के समीप एचआरटीसी बस नाले में गिरने से 22 यात्री घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बस रोहडू़ से रिकांगपिओ की ओर जा रही थी। इसी बीच दूसरे ओर से आ रहे वाहन को पास देते समय बस सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नाले से लोगों को सड़क तक पहुंचाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां से एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परिवहन निगम के रिकांगपिओ डिपो की बस सुबह करीब साढे़ नौ बजे रोहडू़ से रिकांगपिओ के लिए चली। इसी बीच समरकोट से करीब तीन किलोमीटर आगे निकलने के बाद एक छोटे वाहन को पास देते समय बस नाले में पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 22 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समरकोट पहुंचाया। यहां से लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू़ लाया गया।
रोहडू़ अस्पताल में सभी को प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे में गंभीर चोटें आने से परिवहन निगम के परिचालक चेतराम को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। अन्य घायलों का सिविल अस्पताल रोहडू़ में उपचार चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश घायलों की छुट्टी दे दी गई है। बस में बैठे लोगों ने बताया कि चालक तेजरफ्तार से चल रहा था। सेरी नाले में एक वाहन को पास देते समय वह बस से नियंत्रण खो दिया। इससे बस नाले में झाड़ियों के बीच पलट गई। यात्रियों ने बताया कि अगर बस दस मीटर पहले या बाद में दुर्घटनाग्रस्त होती तो भारी जानी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल रोहडू़ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दलीप शर्मा ने बताया कि परिचालक को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया है। अन्य सभी घायलों की हालात खतरे से बाहर है। कुछ लोगों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई है।
इनसेट
डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि बस हादसे की पुलिस जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में हादसा चालक की लापरवाही से माना जा रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें