फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुसरे दिन भी वाहनों के लिए बहाल नहीं हुआ चौपाल शिमला मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल-शिमला मार्ग नहीं हो पाया बहाल
विज्ञापन

शिमला पहुंचने के लिए लोग वाया उत्तराखंड कर रहे सफर
करीब तीन गुना अधिक दूरी तय करना पड़ रहा काफी महंगा
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल। हिमपात के बाद दूसरे दिन भी चौपाल-शिमला मार्ग वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए वाया उत्तराखंड करीब तीन गुना अधिक दूरी तय करके शिमला पहुंचना पड़ रहा है। सीजन की पहली बर्फवारी से चौपाल उपमंडल में जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है।
वीरवार को दूसरे दिन भी चौपाल उपमंडल में हिमपात और बारिश का क्रम जारी है। हालांकि लगातार हो रही बर्फवारी खेती और बागवानी के लिए काफी लाभदायक मानी जा रही है लेकिन ठंड के मौसम में सड़कें बंद होने से लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। बर्फवारी से चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग के साथ-साथ चौपाल-मड़ावग, चौपाल-झीना, देवत-चौपाल, चौपाल-झोकड़ और चौपाल-ठुंडना सहित आधा दर्जन से अधिक संपर्क सड़कें बंद पड़ी हैं। बर्फबारी से सड़कें अवरुद्ध होने के कारण लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। वहीं बिजली बार-बार गुल होने से भी परेशानी और बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जयराम ठाकुर ने कहा कि विभाग के कर्मचारी बंद सड़कें बहाल करने में जुटे हुए हैं। शाम तक कुछ सड़कों के बहाल होने की उम्मीद है। मुख्य सड़क को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें