फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहरों के माहिर झाकड़ी में दिखाएंगे हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहरों में माहिर झाकड़ी में दिखाएंगे हुनर
विज्ञापन

24वीं अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम शतरंज स्पर्धा आज से शुरू
प्रतियोगिता में 10 टीमों के प्रतिभागी खेल में दिखाएंगे अपना हुनर
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय (भारत सरकार) पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में 24वीं अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम शतरंज प्रतियोगिता आज से झाकड़ी परियोजना में शुरू होगी। यह प्रतियोगिता एसजेवीएन लिमिटेड की 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 12 से 14 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। स्पर्धा में 10 टीमों के प्रतिभागी अपना हुनर दिखाएंगे।
टूर्नामेंट में विद्युत मंत्रालय (भारत सरकार) पीएफसी, सीईए, निप्पको, एनएचपीसी, पावरग्रिड, टीएचडीसी, बीबीएमबी, आरईसी और एसजेवीएन लिमिटेड की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें पुरुष एवं महिला वर्ग के अलग-अलग मुकाबले आयोजित होंगे। झाकड़ी परियोजना प्रमुख संजीव सूद ने जीवन में खेलों के महत्व बताते हुए सभी खिलाड़ियों से उत्कृष्ट खेल भावना से टूर्नामेंट में भाग लेने की अपील की और सभी को अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रदान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस अवसर पर जनसंपर्क अपर महाप्रबंधक चंद्रकांत पाराशर ने बताया कि सभी प्रतिभागी टीमों में टूर्नामेंट को लेकर भरपूर उत्साह और उमंग का माहौल है। वहीं गत वर्ष टीएचडीसी द्वारा ऋषिकेश, उत्तराखंड में आयोजित 23वीं अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम शतरंज प्रतियोगिता की विजेता टीम टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में अपनी खिताबी जंग को बरकरार रखने का भरपूर प्रयास भी करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें