फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ में पीएनबी का एटीएम खुलेगा

विज्ञापन
pnb
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किन्नौर के विभिन्न बैंकों से संबंधित जिला समन्वय समिति की जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को रिकांगपिओ में हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त गोपाल चंद ने की। बैठक में जिला किन्नौर के विभिन्न बैंकों के 31 दिसंबर 2017 तक के वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की समीक्षा की गई। निर्णय लिया गया कि उपायुक्त कार्यालय परिसर में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि इस समय जिला किन्नौर में कुल 50 बैंक कार्यरत हैं। इनमें से 28 बैंक वाणिज्य से संबंधित हैं। किन्नौर में इस समय हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सबसे अधिक 15 शाखाएं हैं। उपायुक्त ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष की तृतीय तिमाही में जिले के विभिन्न बैंकों की ओर से लगभग 36 प्रतिशत वित्तीय उपलब्धि प्राप्त की है। इनमें और सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 85 प्रतिशत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए हैं। इस वित्तीय वर्ष की तृतीय तिमाही तक 150 करोड़ से अधिक का कृषि ऋण किसानों को उपलब्ध करवाया। विभिन्न बैंकों के माध्यम से सरकार की ओर से प्रायोजित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण जीविका मिशन, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास कॉरपोरेशन और सामाजिक सुरक्षा योजना आदि के बारे में बताया। उपायुक्त गोपाल चंद ने सभी बैंक अधिकारियों से कहा कि वे महीने में एक वित्तीय साक्षरता शिविर अपने ग्रामीण क्षेत्र में अवश्य लगाएं। अग्रणी जिला मुख्य प्रबंधक रिकांगपिओ दौलत राम मीणा ने जिले के सभी बैंकों की उपलब्धियों रखी। उपायुक्त ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से डेयरी विकास, भेड़ एवं बकरी पालन के लिए क्षेत्र विकास योजना पुस्तक का विमोचन भी किया। जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिश्वरी नेगी, डीडीएम नाबार्ड परस राम, उपनिदेशक पशु पालन विभाग डॉ. नवीन, खंड विकास अधिकारी कल्पा विवेक पाल, महिला कल्याण परिषद अध्यक्ष रतन मंजरी और विभिन्न बैंकों के प्रबंधक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें