फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता, रैली निकाल नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
अपर शिमला के स्कूलों में तंबाकू निषेध दिवस पर छात्रों ने जागरूकता रैली, प्रतियोगिताओं से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। पदम वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला रामपुर, कन्या स्कूल और दत्तनगर स्कूल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। दत्तनगर स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में तंबाकू निषेध पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि तंबाकू निषेध दिवस पर 12वीं कक्षा की छात्रा स्वाति सैनी ने तंबाकू सेवन से होने वाली हानियों और इस बचाव को लेकर अपने विचार रखे।
स्वयंसेवियों ने गोद लिए गांव दत्तनगर में नशा निवारण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को तंबाकू का सेवन न करने का संदेश दिया। इस दौरान महिला कार्यक्रम अधिकारी हर्ष प्रभा, शिखा शर्मा, बिंदु कायथ, संदीप मेहता, नेक राम चौहान, विपिन कुमार, सुदर्शन शर्मा के अलावा अन्य शिक्षक मौजूद रहे। उधर, पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में तंबाकू निषेध दिवस पर प्रधानाचार्य प्रवीन गुप्ता ने छात्रों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। तंबाकू और धूम्रपान के दुष्परिणाम पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उधर, जीएनएम ट्रेनिंग स्कूल खनेरी में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर प्रशिक्षुओं ने नशे के दुष्प्रभाव बताए। प्रधानाचार्य पुष्पा कंवर, सिस्टर ट्यूटर मधुबाला, मीरा भंडारी, श्याम सूद, मुनीजामो, इंदु कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे। उधर, रानी रतन कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में छात्रों ने नशा निवारण को लेकर जागरूकता रैली निकाली और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। तंबाकू निषेध दिवस पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने की। भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सिमरन प्रथम, साक्षी द्वितीय और कनिष्ठ वर्ग में स्मृति प्रथम, निकीता और आरुषि ने द्वितीय स्थान पाया। चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में अविनाश प्रथम और अनिरुद्ध ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में अक्षय प्रथम और बृजमोहन द्वितीय रहे। इस दौरान विशंभर दत्त भारद्वाज, सुनंदा सूद, तारा सिंह राणा, बीएस डोगरा, नरेंद्र मेहता, चंद्रकांता, प्रतिभा मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खटनोल में तंबाकू निषेद दिवस मनया
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खटनोल में विश्व तंबाकू निषेद दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य राहुल शर्मा ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें