अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)।
निचार मंडल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की बैठक का आयोजन भावानगर के क्लब हाउस में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ की जिला अध्यक्ष प्रेमलता ने की। इसमें भारतीय मजदूर संघ के जिला किन्नौर एवं लाहुल स्पीति के प्रभारी यशपाल हेट्टा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में भामसं से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ निचार मंडल की कार्यकारिणी का चयन किया गया। इसके चलते संघ की कमान बबीता को सौंपी गई। दीपा को महासचिव और सोनिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
दो वर्ष में पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को संघ के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही मांग उठाई कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कम से कम 18 हजार वेतन दें व नियमित करे, 25 फ ीसदी जनजातीय भत्ता, पदोन्नति कोटा 90 फीसदी करने, पोषाहार सामग्री आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचाने के लिए मजदूरी भाड़ा दर बढ़ाने, आंगनबाड़ी में हीटर या अंगीठी का प्रबंध करने की मांग उठाई है। बैठक में निचार मंडल से करीब 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।