फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते खस्ताहाल, एनएच-5 से गिर रहे पत्थर

विज्ञापन
रास्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर छह में लोग खस्ताहाल रास्ते, टूटी नालियां और समय पर कूड़ा न उठाने की समस्या से जूझ रहे हैं। बाजार में कई लोगों ने रास्ते में पत्थरों के ढेर लगा रखे, जिससे लोगों को आवाजाही में मुश्किल हो रही है। कोर्ट कांप्लेक्स के पीछे कन्या स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते में कई जगह नालियां टूटने से छात्रों को अधिक परेशानी हो रही है। पुलिस कॉलोनी में जाने के लिए बने रास्ते में रेलिंग की सुविधा सुविधा नहीं है।
सुशील शर्मा का कहना है कि बाजार में नालियां गंदी और बंद होने से बदबू फैल रही है। कन्या स्कूल के पास एनएच-5 से पत्थर गिरने से ब्रौ की ओर जाने वाले रास्ते में आवाजाही खतरे के साये में हो रही है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द एनएच प्राधिकरण को सूचित कर समस्या का समाधान करे। पूर्व पार्षद ध्रुव शर्मा का कहना है कि निजी ठेकेदार को रामपुर मुख्य बाजार का सफाई का ठेका दिया गया है। सुबह आधा बाजार खुलने के बाद सफ ाई कर्मचारियों के साथ बाजार में सफाई करते हैं। ठेकेदार की ओर से काम सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। नगर परिषद ने सफाई करने के बाद कूड़ा उठाने का समय सात बजे रखा है। लेकिन ठेकेदार कूड़ा उठाने के लिए नौ बजे पहुंचता है। हनी बंसल ने बताया कि कोर्ट कांपलेक्स से कन्या स्कूल की ओर जाने वाली रास्ते में नालियों टूटने से लोगों को चलने मे परेशानी हो रही। उन्होंने नालियों की मरम्मत करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या का होगा समाधान : नीलम
पार्षद नीलम गुप्ता ने बताया कि वार्ड में लगभग कई समस्याओं को हल कर दिया है। अगर किसी प्रकार की समस्या है तो जल्द दूर किया जाएगा। कन्या स्कूल के ऊपर से गिरने वालों पत्थरों को रोकने के लिए जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें