फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है। शनिवार को कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 183 पहुंच गई है। सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि पिछले दो से तीन सप्ताह से देश और प्रदेश के साथ-साथ जिले में संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। जिले में कोरोना के सबसे अधिक मामले प्रोजेक्टों में सामने आए हैं। इसके साथ-साथ पर्यटक और स्थानीय लोग भी संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

जिले किन्नौर में इस समय 183 सक्रिय मामले हैं। इसमें 5 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें एक गर्भवती को रामपुर रेफर किया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य संदेश हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। विभाग के मेडिकल ऑफिसर और आशा वर्कर लगातार उनसे संपर्क में रहते हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के 80 सैंपल लिए गए थे। इसमें 20 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आने वालों में कल्पा खंड से 6, निचार खंड से 11 और पूह खंड से 3 मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें