फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरनी में 35 बीघा भूमि से भांगउखाड़कर नशामुक्ति का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उरनी में महिलाओं ने उखाड़े भांग के पौधे
विज्ञापन

लोगों से की नशे से दूर रहने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। उरनी पंचायत में महिलाओं सहित ग्रामीणों ने प्राकृतिक रूप से उगे भांग के पौधों को उखाड़कर नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। पंचायत प्रधान गीता नेगी की अध्यक्षता में टापरी पुलिस, गृहरक्षक, महिला मंडल, उरनी स्कूल, सोनी स्टार क्लब उरनी और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से भांग उखाड़ो मुहिम छेड़ी। इस अभियान के दौरान बस स्टैंड, विष्णु मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर, जलनाग मंदिर और उरनी गांव के चारों तरफ प्राकृतिक रूप से उगे भांग के पौधों को उखाड़ा गया। पंचायत प्रधान गीता नेगी और उरनी स्कूल की शिक्षिका सोनी नेगी ने क्षेत्र के लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपप्रधान बसंत लाल नेगी, ईश्वर नेगी, सुनकेशा नेगी, महेश कुमारी, रूप लाल, सुनीता नेगी, धर्मेंद्र नेगी, कला देवी नेगी, प्रेम देवी, राजकुमार नेगी, मोहिंद्र, यशोदा देवी, नेहर सिंह, रामकृष्ण नेगी, जेवन नेगी, महावीर नेगी, इंद्र भगत नेगी, अजय नेगी, दीपक नेगी, अनुपम नेगी, सुंदर देवी, ईश्वरी देवी, सोनी नेगी, वंदना नेगी, लोकेश नेगी, जगमोहन, धर्म भगती, जयवंती, कांता देवी, शिव दयाली, मान देवी, विजय लक्ष्मी और चंद्रकांता नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें