फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानी स्कूल में बालिका शिक्षा एंव जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिकाओं की शिक्षा पर दिया जोर
विज्ञापन

किन्नौर की 20 पंचायतों के स्कूलों में शिविर आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के प्रोजेक्ट प्रभावित 20 पंचायतों के स्कूलों में प्रदेश बास्पा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट छौल्तू के सौजन्य से सोसायटी टू अपलिफ्ट रुरल इकोनॉमी बाडमेर राजस्थान के माध्यम से स्कूलों में 24 दिवसीय बालिका शिक्षा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जागरूकता शिविर के 12वें दिन राजस्थान से किन्नौर पहुंची प्रशिक्षक संजना राजौरा, तारा देवी और सुलोचना नेगी ने निचार खंड के हाई स्कूल रामनी और मिडल स्कूल जानी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। प्रदेश बास्पा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट छौल्तू के एजीएम संजय कुमार, लाइजन अधिकारी दीवान नेगी ने भी इस बेहतर कार्य की खूब सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर परियोजना समन्वयक कानाराम प्रजापति, मुख्य अध्यापक गुरनाम सिंह नेगी, भागेश्वरी नेगी, महिला मंडल जानी प्रधान सुनीता नेगी, महिला मंडल प्रधान ज्ञान देवी नेगी अन्य महिलाएं अर्चना नेगी, हरपति नेगी, मनोरी देवी, सुरेखा नेगी, संगीता नेगी, बसंती नेगी, अनीता नेगी, देव कुमारी नेगी, सन्नी नेगी, तानजीन नेगी, छेरिंग डोलमा नेगी, विद्या देवी नेगी, हिरमा देवी नेगी, दिव्यामणि नेगी और रामकुमारी नेगी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें