फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शीत लहर की चपेट में आया किन्नौर
विज्ञापन

ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बरसे बादल
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
जनजातीय जिला किन्नौर एक बार फिर से शीत लहर की चपेट में आ गया है। बुधवार देर रात से ही जिले की ऊंची चोटियों सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की-हल्की बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया, जो काफी देर तक चलता रहा। जिले के निचले इलाकों में वीरवार सुबह 10 बजे तक हल्की बारिश होती रही।
विज्ञापन

समूचे जिले में वीरवार को मौसम खराब रहा। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। जिले के कल्पा का अधिकतम तापमान 5 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान -1.5 सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। ठंड में लोग हीटर और अलाव सेंकते रहे। किन्नौर जिले के छितकुल, रक्षम, सांगला, कुन्नोचारंग, ठंगी, लंबर, चांगो, हांगो, चुलिंग, लिप्पा, आसरंग, नेसंग, रिब्बा, रिस्पा सहित जिले के अधिकांश ऊंचे क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। उधर, परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कश्यप ने कहा कि जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें