फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 देवी-देवताओं को फाग मेले के लिए भेजा जाएगा निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर में जिला स्तरीय ऐतिहासिक फाग मेला इस बार भव्य तौर पर मनाया जाएगा। कोरोना के चलते दो सालों से मेले का आयोजन सूक्ष्म तरीके से हो रहा था। प्रदेश सरकार की ओर से कोविड की सभी बंदिशें हटाने के बाद इस बार फिर से इस जिला स्तरीय मेले को जोरशोर से मनाने की तैयारियां नगर परषिद से शुरू कर दी है।
सोमवार को मेले की तैयारियों को लेकर नगर परिषद की बैठक का आयोजन अध्यक्ष प्रीति कश्यप की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान मेले के लिए क्षेत्र के देवी-देवताओं को विशेष निमंत्रण देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

नप अध्यक्ष प्रीति कश्यप ने बताया कि कहा कि नगर परिषद रामपर की ओर से मेले के लिए देवी -देवताओं को विशेष निमंत्रण देकर बुलाने की परंपरा को इस बार निभाया जाएगा। लोग इस मेले में अपने -अपने देवी देवताओं के संग चार दिनों खूब नाटी लगाते हैं।
बैठक में विभिन्न विकासात्मक कार्यों और फाग मेले की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में गृहकर की दरें निधार्रित करने पर चर्चा की गई। नगर परिषद रामपुर को कचरा मुक्त करने की मुहिम की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

नप अध्यक्ष प्रीति कश्यप ने बताया कि खनेरी अस्पताल के नजदीक राष्ट्रीय उच्च मार्ग से हटाए गए लोगों के लिए अगर प्रदेश सरकार एक बीघा जमीन देती है तो वहां पर उनके लिए दुकानों का प्रबंध किया जाएगा। बैठक में नप के कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह नेगी सहित सभी वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें