फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में सौ दिन का रोजगार मिले

विज्ञापन
कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ब्रौ (रामपुर बुशहर)।
निरमंड खंड की विभिन्न पंचायतों में आ रही समस्याओं को लेकर किसान सभा ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि मनरेगा में मजदूरों को 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाए और मजदूरी का भुगतान कानून के मुताबिक किया जाए। मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी का भुगतान तुरंत किया जाए।
विज्ञापन

दूध का लाभकारी मूल्य 30 रुपये प्रति लीटर, दूध की अदायगी हर माह की 10 तारीख से पहले करने, सभा ने रामपुर परियोजना की प्रभावित पंचायतों के लिए पीने के पानी की योजना को तुरंत चालू करने और प्रभावितों को दरारों और प्रदूषण का मुआवजा देने की मांग की। सभा ने किसानों की कब्जे वाली जमीनों को नियमित करने का भी मुद्दा उठाया और कहा कि गरीबों और किसानों के काटे गए बिजली और पानी कनेक्शन बहाल किए जाएं। निरमंड खंड के सभी सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाए। साथ ही उन्होंने निरमंड क्षेत्र की सभी सड़कों को पक्का करने का मामला उठाया। इस दौरान हिमाचल किसान सभा के महासचिव देवकी नंद, पुनेराम, दुर्गा सिंह, हेमंत, नीर चंद, श्याम लाल, बलू राम, मंगत राम, मान दासी, शांता देवी, शारदा देवी, हीरा देवी, डोला मणि, टीक राम, शकुंतला, सत्या, भाग देवी, निशा देवी, मिश्रा देवी, लता देवी, तराना देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें