फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ाई मेले में तांतरा ग्रुप ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड खंड की बाड़ी पंचायत के डमैहड़ी गांव में गड़ाई मेला धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर बतौर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये देने की घोषणा की। युवक मंडल डमैहड़ी, ग्राम पंचायत बाड़ी, युवक मंडल बाड़ी, महिला मंडल, बाड़ी, तंगुर और ग्रामीणों ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

गड़ाई मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में तांतरा फेम बीरबल मुसाफिर, टीआर कश्यप, निताशा शर्मा ने खूब समा बांधा। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत शिव स्तुति से की गई। कलाकारों ने पोषा माघा री रातड़ी..... हेरे माड़छा..... बेलूए..... निरमंड री पिपड़ी आदि गानों पर प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय जनता ने विधायक का जगह-जगह तोरणद्वार लगा कर भव्य स्वागत किया। विधायक किशोरी लाल सागर ने क्षेत्र के लोगों को लाखों की सौगात दी। उन्होंने युवक मंडल डमैहड़ी के भवन निर्माण को दो लाख, युवक मंडल बाड़ी खेल मैदान के निर्माण के लिए एक लाख रुपये, डमैहड़ी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए एक लाख रुपये, महिला मंडल तंगुर और डमैहड़ी को भवन और फर्नीचर के लिए 25 हजार रुपये और युवक मंडल डमैहड़ी को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान योगेश भार्गव, जीवन चौहान, देवेंद्र नेगी, सोहन बंसल, भोलादत्त, अशोक ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर, लीला चंद, संतोष बंसल, चूड़ाराम, भाग चंद, चवित्र ठाकुर, लोकेश, गोवर्धन, सेवा राम, उमेश कुमार, प्रेम कुमार, युवक मंडल प्रधान खेम राज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें