फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार गांव को आनी उपमंडल में करें मर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। कांग्रेस सरकार ने आनी उपमंडल में कई घोषणाएं की थी। इसके तहत सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय दलाश में खोला गया। इसमें धार गांव को भी जोड़ दिया, जिसका वहां के लोगों की ओर से विरोध किया जा रहा है। लोगों का कहना हे कि धार गांव आनी के साथ लगता है। ऐसे में धार गांव को आनी की बजाय दलाश में जोड़ा ठीक नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि धार गांव को आनी मुख्यालय स्थित कार्यालय से ही जोड़ा जाए। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

आनी ग्राम पंचायत के गांव धार निवासी प्रताप ठाकुर, कीमत राम, संतोष, मोहर सिंह, कलादेवी, रीनू, शारदा देवी आदि ने कहा कि धार गांव के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कार्य आनी मुख्यालय में ही होते थे। पूर्व कांग्रेस सरकार ने दलाश में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय खोल दिया और आनी पंचायत के धार सहित अन्य गांव को भी दलाश मंडल से जोड़ दिया गया है। इससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। धार गांव आनी पंचायत के साथ लगता गांव है, जबकि दलाश पहुंचने के लिए ग्रामीणों को करीब 10 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। धार गांव की जनता को सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के हर छोटे-बड़े कार्य के लिए दलाश जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें