काजा (लाहौल स्पीति)। 17वीं आईटीबीपी काजा चौकी में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट दीपक जोशी की अगुवाई में आयोजित शिविर में सबसे पहले सेना के कुछ अहम हथियारों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को हथियार पकड़ने, चलाने की प्रक्रिया, निशाना साधने की प्रक्रिया आदि के बारे में बताया गया।
वहीं, दूर संचार के उपकरण आईटीबीपी कौन-कौन से किस तरह इस्तेमाल करती है, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों ने जवानों से हथियारों और उपकरणों के बारे में कई सवाल भी पूछे। आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट दीपक जोशी ने छात्र-छात्राओं को भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तृत से बताया। वहीं, सेना भी अच्छा कॅरिअर बनाया जा सकता है।
इसके लिए आपको अभी से तैयारी करनी होगी। देश सेवा का जज्बा किसी भी देश को आगे ले जाता है। डोल्मा छोंजम ने बताया कि आईटीबीपी कैंप में बुलाया गया था। हमें काफी कुछ जानने को मिला। नवांग लंडूप ने बताया कि फौज भर्ती प्रक्रिया को बारीकी से सिखाया गया।
दोरजे ने बताया कि मैंने हथियार केवल फिल्मों में देखे थे। इस मौके पर आईटीबीपी के जवान, ग्राम पंचायत काजा प्रधान सोनम डोल्मा, देचेन आंग्मो सहित अन्य मौजूद रहे।