फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकरासी में विकास कार्यों में गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी( कुल्लू)।
आनी उपमंडल की दूरदराज पंचायत टकरासी में वर्तमान उप प्रधान ने अपनी ही पंचायत में हो रहे विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री से गड़बड़ की जांच करवाने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी आनी, जिलाधीश से लेकर मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा है। ग्राम पंचायत टकरासी उप प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि मनरेगा के तहत टकरासी पंचायत में पानी के टैंकों की छत बनाने में इस्तेमाल किया सरिया आठ मिली मीटर व्यास का है, जबकि कागजों में यह दस एमएम का दर्शा कर बिल बनाया गया है।
विज्ञापन

रोहड़ी गांव में जो जल टैंकों की छत बनी है, उनकी दूरी सड़क से मात्र 30 मीटर के आसपास है। टैंक के निर्माण में सारा सामान मजदूरों ने ढोया है, जबकि बिल के वाउचर में यह ढुलाई खच्चरों से दर्शाई गई है। शिकायतकर्ता प्रकाश चंद ने शिकायत में यह भी कहा है कि 14वें वित्तायोग के तहत जो पांच वार्डों में निकासी नाली, रास्ते और बावड़ी का काम हुआ है, उसमें फर्जी बिलों का इस्तेमाल हुआ है। टकरासी पंचायत की प्रधान आशा ठाकुर का कहना है कि इन कामों में कोई भी फर्जीवाड़ा नहीं हुआ है। इसकी जांच पहले भी सामाजिक अंकेक्षण कमेटी कर चुकी है। ऑडिट में भी काम सही पाया गया है। शिकायतकर्ता के सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें