फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा मेले में पहुंचे सैकड़ों लोग

विज्ञापन
नृत्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य पर काओबिल दुर्गा माता मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंचे। उन्होंने मंदिर में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। मेले में स्थानीय देवता कंसर और नाग भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

करीब नौ हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित इस दुर्गा मंदिर में लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां पर संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होती है। नवरात्र के उपलक्ष्य पर स्थानीय देवता कंसर और नाग देवता की मौजूदगी में नौ दिनों तक दुर्गा पाठ भी चला। नवमी पर हर वर्ष दुर्गा मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें श्रद्धालु खूब नाटी डालते हैं। मंदिर कमेटी की ओर से भंडार का आयोजन भी किया गया। मेले के आयोजन में मंदिर कमेटी के प्रधान रवि कांत सदानी, सचिव संजय घागटा, मंदिर कमेटी सदस्य प्रदीप कटाउ, प्यारे लाल गाघटा, देशराज कायथ, विक्रम सदानी, सोहन कटाउ, राजेंद्र टोलटा, उत्तमसेन, मनोज टोलटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें