फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगातखाना, ब्रौ और चाटी जुड़ेगा सीवरेज प्रणाली से : किशोरी लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगातखाना(रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

जगातखाना पहुंचे आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने क्षेत्र के लोगों को कई बड़ी सौगातें दी हैं। ग्राम केंद्र जगातखाना और कुशवा द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान विधायक ने जगातखाना और चाटी में रेस्ट हाउस खोलने, जगातखाना, चाटी और ब्रौ क्षेत्र को सीवरेज प्रणाली से जोड़ने की घोषणा की। उन्होंने चकलोट चुनागई सड़क निर्माण करने, चाटी में सब्जी मंडी खोलने, चाटी में बड़े पुल का निर्माण करने, मोचका दरमोट नहर का निर्माण करने, क्षेत्र के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े स्टाफ को भरने सहित खनेरी अस्पताल में स्टाफ की कमी को पूरा करने जैसी कई घोषणाएं की। विधायक की घोषणाओं के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
महिला मंडल, युवक मंडल, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह तोरण द्वार लगाकर विधायक का स्वागत किया। विधायक ने विधानसभा चुनाव में मिले सहयोग के लिए किया जनता का आभार प्रकट किया। विधायक ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने 15/20 क्षेत्र के साथ छल किया है। विधायक ने रामपुर जल विद्युत परियोजना से प्रभावित क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों को फसलों को हुए नुकसान और दरारों की लंबित राशि दिलाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्कूल तो अपग्रेड किए, लेकिन स्टाफ की व्यवस्था नहीं हो पाई और विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया। विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व कई वक्ताओं ने मंच से जनता का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश भार्गव, महामंत्री जीवन चौहान, बिंदु ठाकुर, भोलादत्त गुप्ता, अशोक ठाकुर, मोहन भारती, सुरेंद्र ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर, प्रताप ठाकुर, नेसू राम विमल, देवेंद्र वर्मा, बृज लाल ठाकुर, एलआर ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, ठाकुर बिष्ट, विनीत मेहता, चवित्र ठाकुर, जय सिंह चौहान, संगत राम, पूर्ण चंद, मोहन लाल, जगत राम, बाल कृष्ण, गणेश दत्त, बालक राम जोशी, चंद्रदेव शुक्ला, ज्योति लाल, मोहर सिंह, अमर, गाजरू राम, मान दास, राकेश कायथ, सतीश, प्रकाश, दिनेश ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें