फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में भूस्खलन से आधा दर्जन सड़कें बंद

विज्ञापन
चौपाल में सड़क पर गिरा मलबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौपाल (शिमला)। क्षेत्र में बुधवार को हुई भारी बारिश से लोक निर्माण मंडल के तहत आधा दर्जन सड़कों पर भूस्खलन से यातायात ठप हो गया। सड़कों पर मलबा भरने से सैंज-फेडि-नेरवा मुख्य मार्ग, नेरवा-भूट-नावी, थियारा, पौड़िया, धबास-सरांह और थियारा-पौड़िया सहित आधा दर्जन सड़कें मलबा आने से अवरुद्ध हो गईं। यही नहीं, कुछ मार्गों पर बनीं पुलियों की विंग वाल्स भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग सुबह आठ बजे से ही इन अवरुद्ध हुए मार्गों को बहाल करने में जुटा हुआ है। सैंज फेडि-नेरवा मुख्य मार्ग को विभाग ने लेबर और मशीनें लगा कर 11 बजे तक यातायात के लिए बहाल कर दिया था, जबकि सरकारी अवकाश होने के बावजूद विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी अन्य अवरुद्ध मार्गों को बहाल करने में जुटे थे। उम्मीद की जा रही है कि सभी अवरुद्ध मार्गों को वीरवार शाम तक यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। उधर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग शालू उपमंडल नेरवा योगेश शर्मा और पीआईयू उपमंडल नेरवा के सहायक अभियंता गुलाब सिंह ठाकुर ने बताया कि अवरुद्ध मार्गों को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। शाम तक सभी मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

फसलों के लिए बारिश संजीवनी, बागवान बागबाग
झमाझम बारिश के साथ ही क्षेत्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों-बागवानों ने भी राहत की सांस ली है। इस बारिश को सेब, टमाटर, गेहूं, जौ, सब्जियों सहित सभी फसलों के लिए संजीवनी माना जा रहा है। आम लोगों के लिए यह बारिश भले ही किसी वरदान से कम न हो लेकिन मानसून की पहली ही बारिश ने लोक निर्माण विभाग के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें