फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे वाहनों के लिए डोडरा-क्वार सड़क बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। तीन महीने से हिमपात के चलते बंद डोडरा क्वार सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। चांशल घाटी पर भारी हिमपात के बीच सड़क खुलने के बाद फिसलन से अभी जगह-जगह छोटे वाहन फंस रहे हैं।

डोडरा क्वार सड़क बाहल होने के बाद क्षेत्र की पांच पंचायतों के लोगों ने राहत महसूस की है। तीन महीने से क्षेत्र के लोग एक दिन पैदल सफर के बाद वाया उत्तराखंड के नैटवाड होकर शिमला और रोहड़ू पहुंच रहे थे। आपात स्थिति में गंभीर मरीजों को उपचार के लिए बडे़ अस्पताल तक पहुंचाने में परेशानी हो रही थी। कुछ दिन के बाद सड़क बडे़ वाहनों के लिए बहाल होने की संभावना है। चांशल घाटी पर सड़क के दोनों ओर छह से आठ फीट बर्फ होने के बाद जगह-जगह पर वाहन फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोडरा-क्वार के एक्सईएन वीके शर्मा ने बताया कि सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा सड़क पर हिमपात के कारण अभी छोटे वाहन घाटी को पार कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा बडे़ वाहनों के लिए सड़क खुलने में कुछ दिन और लगेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क से बर्फ हटाने का काम जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें