फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रारंग में 5 दिवसीय गुरू सांज्ञस मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रारंग में पांच दिवसीय गुरू सांज्ञस मेला शुरू
विज्ञापन

जिला दंडाधिकारी पूह अश्वनी कुमार ने किया विधिवत शुभारंभ
रारंग स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए पेश
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में रविवार शाम से पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रांरग गुरू सांज्ञस मेला का आगाज हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह एवं राज्य स्तरीय रारंग गुरू सांज्ञस मेला समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने शिरकत की। उन्होंने ध्वजारोहण और दीप प्रज्ज्वलित कर मेले की विधिवत शुरूआत की।
मेला समिति अध्यक्ष ने कहा कि रारंग गुरू सांज्ञस मेले का इतिहास बहुत ही पुराना है। वर्ष 2010 में इस मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा दिया गया और सभी लोगों के प्रयासों से 2018 में इस मेले को राज्य स्तरीय मेला घोषित किया गया। उइस मेले की प्रासंगिकता सिर्फ यही नहीं है कि हम गुरू पद्मसंभव की जन्मतिथि को मना रहे हैं, बल्कि इसकी बड़ी प्रासंगिकता यह भी है कि किन्नौर की जो संस्कृति है वह अपने आप में एक बहुत बड़ी समृद्ध संस्कृति है। इस दौरान छोएगुन रिंनपोछे विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंगलोच्चारण जाप का उच्चारण किया और उपस्थित जनसमूह ने भी उनके द्वारा किए गए जाप का अनुसरण किया। प्रधान ग्राम पंचायत रारंग रेखा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। नायब तहसीलदार मूरंग एवं सदस्य सचिव राज्य स्तरीय रारंग गुरू सांज्ञस ब्रिज लाल ठाकुर ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शुभारंभ अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रारंग के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए और स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में किन्नौर की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हुए पुराने समय में किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यों पर आधारित झांकियां निकालीं। महासचिव बौद्ध मंदिर रारंग नरेंद्र कुमार नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी कल्पा, नायब तहसीलदार पूह और मूरंग, पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें