फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेगसू मंडी में पहुंची सेब और नाशपती की पहली खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। बाह्य सिराज आनी में इन दिनों सेब के तुड़ान का कार्य शुरू हो चुका है। बागवान सेब और नाशपती की फसल को मंडियों में पहुंचाने के लिए तैयार हैं। बागवान जेरोमाइन, टाइड मैन और नाशपती के तुड़ान कार्य में जुटे हुए हैं। एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति द्वारा संचालित एकमात्र सेब एवं फल सब्जी मंडी खेगसू में सेब की पेटियां पहुंचनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडी में जेरोमाइन, टाइड मैन और नाशपती की पहली खेप पहुंची। खेगसू मंडी के आढ़ती महिंद्र ठाकुर ने बताया कि दोपहर तक मंडी में करीब आठ सौ पेटियां पहुंच चुकी थीं। नाशपती 800 से लेकर 1 हजार रुपये, टाइड मैन 1200 से 1400 और जेरोमाइन 3100 रुपये में बिका। उन्होंने बताया कि अब मंडी में सेब आना शुरू हो चुका है और जल्द ही सीजन रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार सेब की बंपर फसल से मार्केट में पिछले वर्ष की अपेक्षा दोगुना माल पहुंचेगा। बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिलेंगे। वहीं सेब लेकर खेगसू मंडी पहुंचे खौड़ा के बागवान शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि सेब के अच्छे दाम मिलने से खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें