फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 17 परिवार लाभान्वित

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष सेन

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। घर बनाने का सपना देखने वाले गरीब और बेघर लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से काफी लाभ मिल रहा है। यह योजना घर से वंचित लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। नगर परिषद रामपुर के पात्र परिवार भी इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार की ओर से पात्र अभ्यर्थी को घर बनाने के लिए 1.65 लाख रुपये तक की धनराशि मुहैया करवाई जा रही है।
नगर परिषद रामपुर के नौ वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 17 पात्र लोग लाभान्वित हुए हैं। इन 17 परिवारों को सरकार द्वारा मकान बनाने के लिए 1.65 लाख रुपये की धनराशि दी जा रही है। वहीं योजना से वंचित लोग जल्द ही आवेदन कर सकते हैं। योजना के लिए पात्र परिवार को अपनी वार्षिक आय और जमीन संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। इस योजना का लाभ लेने वाले व्यक्ति की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। व्यक्ति जिस जमीन पर घर बनाना चाहता है, वह जमीन उसके नाम होनी चाहिए। अभ्यर्थी सरकारी नौकरी में भी कार्यरत नहीं होना चाहिए। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सरकार द्वारा निर्धारित एजेंसी द्वारा मौके पर जाकर सर्वे किया जाता है और मकान बनाने को मंजूरी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विपिन ठाकुर के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नप क्षेत्र के 17 लोग लाभान्वित हो रहे हैं। योजना से वंचित लोग जल्द अपना आवेदन नगर परिषद कार्यालय में कर सकते हैं। मकान बनाने के लिए पात्र अभ्यर्थी की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम, जमीन अपने नाम और अभ्यर्थी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। सरकार की ओर से मकान बनाने के लिए पात्र व्यक्ति को 1.65 लाख रुपये की राशि मुहैया करवाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें