फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल विस में विकास कार्यों पर खर्च होंगे पांच सौ करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चौपाल (शिमला)। विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग विकास कार्य पर करीब पांच सौ करोड़ खर्च करने की योजना बनाई गई है। हर गांव में समान विकास सरकार की प्राथमिकता है। शनिवार शाम विधायक तहसील मैदान चौपाल में चूड़ेश्वर स्पोर्ट्स एवं कल्चर क्लब चौपाल के सौजन्य से आयोजित समर फेस्टिवल के शुभारंभ पर बोल रहे थे।
इस उत्सव में कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता में कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। वॉलीबाल में पंजाब पुलिस, एचएसआईडीसी पंचकूला, मस्ताना साहिब संगरूर, रेलवे, हरियाणा पुलिस और अमरगढ़ आदि से टीमें हिस्सा ले रही हैं। कबड्डी में मलोया कोचिंग सेंटर चंडीगढ़, स्पोर्ट्स क्लब ऊना, नालागढ़, साईं हॉस्टल बिलासपुर, शास्त्री एकेडमी सोनीपत, चंडीगढ़ एसोसिएशन, हिमाचल सचिवालय और एसीपीएसईबी हिमाचल की टीमें भाग ले रही हैं। इसके अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए स्टार नाइट का आयोजन होगा। जिसमें कलाकार हेमंत शर्मा, कृतिका तनवर, डॉ मदन जालटा तथा मिस्टर डोनी लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहे है। इस फेस्टिवल में वॉलीबाल की 6 और कबड्डी की 8 टीमें भाग ले रही हैं। सभी मैच लीग सिस्टम से खेले जा रहे हैं। वॉलीबाल लीग प्रतियोगिता में पंजाब पुलिस ने अमरगढ़ को, एचएसआईडीसी ने हरियाणा पुलिस को, उत्तरी रेलवे ने मस्ताना साहिब को तथा हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेस्टिवल के समापन अवसर में मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह शिरकत करेंगे। इस मौके चूड़ेश्वर स्पोर्ट्स एवं कल्चर क्लब चौपाल के प्रधान देवदत्त शर्मा, महासचिव लायक राम शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा, दीपक पनाइक, धिरेंद्र चौहान, कुलदीप झगटा, राजेंद्र चौहान, संदीप भोटा, राजेश चौहान, राजेश चंदेल, शशि चौहान, राजेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, रविंद्र मेहता, प्रताप शर्मा, सुनील मेहता, ज्योति चौहान, शशि बरागटा, सीता राम ठाकुर, हरी नंद मेहता, विनोद पनाइक, बलदेव मेहता, लाल सिंह पोटन, शिवेंद्र चंदेल, दीपक चंदेल, उषा गजटा, चंद्र प्रकाश शर्मा, शांता जनदेव, वीरेंद्र वर्मा, रविंदर नेगी, एम एस बेस्टा, हिरा सिंह डोगरा, अरुण ठाकुर, राजेंदर चौहान, हरी शर्मा, मोहन केस्टा, एसडीएम चौपाल अजित भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें