फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चगांव ने 13 रनों से जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के मिनी स्टेडियम काफनू में एनवाईएससी यांगपा की ओर से आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एमवाईएससी चगांव ने विजेता का खिताब अपने नाम किया है। वहीं राइजिंग स्टार निचार की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक जगत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने आयोजकों की ओर से विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एमवाईएससी चगांव ने 10 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार निचार के समक्ष 172 रन का लक्ष्य रखा। राइजिंग स्टार मात्र 13 रन से प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हार गई। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई 28 टीमों ने भाग लिया। क्लब के प्रधान हनी सिंह और सचिव विपन नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 50 हजार नकद, ट्राफी और उप विजेता टीम को 25 हजार नकद और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

एमवाईएससी चगांव के लक्की ने मैन ऑफ दी सिरीज और मैन ऑफ दी मैच, राइजिंग स्टार निचार के अंकुश नेगी को बेस्ट बैट्समैन, रोहित को बेस्ट गेंदबाज, चगांव के लक्की को बेस्ट फील्डर और भोला को बेस्ट कीपर का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में हाई स्कूल यांगपा के छात्रों ने किन्नौरी नृत्य पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर विधायक ने क्लब को विभिन्न गतिविधियों में बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक नीधि से 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने यांगपा हाई स्कूल को 20 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक के साथ आए अन्य लोगों ने क्लब को 77 हजार की राशि दी।
विज्ञापन

इस मौके पर खंड कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह नेगी, महासचिव सुख देव नेगी, सचिव प्रेम सागर दामेस, प्रधान ग्राम पंचायत कटगांव पद्म चारस, पूर्व प्रधान लौंगू राम नेगी, खंड इंटक अध्यक्ष प्रशांत नेगी, किनफेड निदेशक कमल किशोर, सुखी राम नेगी सहित अन्य खिलाड़ी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें