फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजा के शुकीधार रवाना हुईं देऊरी माता

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। क्षेत्र की आराध्य देवी देऊरी माता सैकड़ों देवलुओं और भक्तजनों के साथ जांजा के शुकीधार के लिए रवाना हुईं। माता का यह दौरा दो दिवसीय है। दिव्य पालकी में सवार माता अपने कारकुनों के साथ रवाना हुईं। इस अवसर पर शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों पर गाए जाने वाले गीतों से नजारा बड़ा ही भव्य व अलौकिक बन गया था।
वहीं आनी के मुख्य बाजार में पहुंचने पर देऊरी दुर्गा का व्यापारमंडल और आनी दुर्गा माता मंदिर कमेटी की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। माता करीब 2500 भक्तों संग आनी के दुर्गा माता परिसर में पहुंचीं, जहां माता को हलवा और चने का भोग लगाया गया। पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनी दुर्गा माता मंदिर कमेटी के प्रधान वीरेंद्र मल्होत्रा और व्यापारमंडल के अध्यक्ष विनोद चंदेल ने बताया कि माता के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सैकड़ों लोगों ने आनी में माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां से माता अपने कार्यक्रम के अनुसार शुकीधार जांजा के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें