फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी प्वाइंट बनाकर मतदान के लिए करेंगे लोगों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रिकांगपिओ इकाई की ओर से जिला किन्नौर में लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान छेड़ा जाएगा। इसी संदर्भ में एबीवीपी की बैठक जिला संगठन मंत्री द्रुपद मेहता और जिला संयोजक अभिषेक माथस की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी लोस चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री ने बताया कि परिषद की ओर से यह अभियान 1 से 17 मई तक चलाया जाएगा। परिषद के कार्यकर्ता गृह संपर्क अभियान के तहत घर घर जाकर 10 हजार पर्चे और 5 हजार स्टीकर बांटकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे। वहीं एबीवीपी द्वारा जिला के शिक्षण संस्थानों में जाकर भी विद्यार्थियों को वोट देने के लिए जागरूक करेगी। इसके अतिरिक्त परिषद द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम, 8 मई को मानव श्रृंखला बनाकर और चिन्हित स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिषद के इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में मतदान में अपनी शत प्रतिशत सहभागिता दर्ज करवाना है। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष इंद्र सिंह, सचिव रीना नेगी, इकाई छात्रा प्रमुख सरिता नेगी, मीडिया प्रमुख आदित्य, पासंग, शिवांगी, रविंद्र नेगी और रवीना सहित परिषद के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें