आनी (कुल्लू)। ‘सहभागिता हमारी और आपकी’ कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च विद्यालय रोवा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहभागिता टीम के आनी खंड प्रभारी दिवान राजा ने जिला कुल्लू पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे प्रोजेक्ट ‘सहभागिता हमारी और आपकी’ के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
उन्होंने एनडीपीएस एक्ट के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घरद्वार में जनमानस से जुड़ने वाला यह प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित हो रहा है, जिससे कई सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वहीं उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। कार्यक्रम में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मिंटू ने पहला और नेहा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
निबंध लेखन में नवीन ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय और प्रीति ने तृतीय स्थान हासिल किया। पेंटिंग में अजय ने पहला, पीयुष ने दूसरा और कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल कार्यवाहक मुख्याध्यापक विनोद राणा ने प्रोजेक्ट की सराहना की और विद्यालय की ओर से नशे के खात्मे को लेकर हर संभव सहयोग देने की बात कही।
इस अवसर पर नशे को जड़ से खत्म करने पर नेहा और साथियों ने एक प्रेरणादायी नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों को सबके समक्ष रखा गया और एक स्वच्छ-स्वस्थ समाज के निर्माण करने का संदेश दिया। वहीं सहभागिता टीम ने नशे के खिलाफ बेहतर कार्य करने वाले लोगों, सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर टिंकू शर्मा, संतोष, हर्षानंद, अमन, विजय, राकेश, पंकज, जयसिंह और बीना सहित कई अन्य मौजूद रहे।