फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी की राजनीति सुखराम और परिवार के लिए होगी घातक

Tue, 09 Apr 2019 01:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

 प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने कहा कि पूर्व संचार मंत्री सुखराम की कुर्सी की राजनीति के कारण आज उनके परिवार की राजनीति अस्त होने के कगार पर पहुंच गई है। पहले पुत्र मोह में भाजपा का दामन थामा था और फिर पोते के मोह में कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। यह कुर्सी की राजनीति उनके और परिवार के लिए घातक होगी। वे रिकांगपिओ में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष टाशी यंगचैन, पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी, वन निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष सूरत नेगी और भाजपा जिलाध्यक्ष विनय नेगी सहित भाजपा महिला नेत्रियों ने महिलाओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिप्स दिए। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने कहा कि महिलाएं जिस ओर चलती हैं, समाज और हवा उसी ओर चलती है। आज एक बार फिर से महिला शक्ति को जगाने का समय आ गया है, महिलाओं को मान-सम्मान प्राप्त हुआ है। वह मोदी राज में प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन काल में चारों ओर भ्रष्टाचार फैला हुआ था और महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं थी। लेकिन मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत वर्ष को भ्रष्टाचार मुक्त कर दिया और महिलाओं को भी सुरक्षित किया है, इसीलिए आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाओं को बढ़-चढ़ कर आगे आने की जरूरत है। सभी महिला कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि सभी मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अधिक से अधिक मतदान करें। इस अवसर पर हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा प्रदेश निदेशक बलदेव नेगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दौलत नेगी, उद्यम जोर, महामंत्री नरेंद्र नेगी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कन्या देवी, राम देवी, कार्यालय सचिव कविता देवी, सचिव दीपिका सहित तीनों मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें