फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ भागवत का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। आनी खंड की मुहान पंचायत के कुंईर गांव में शनिवार को स्थानीय आराध्य देवता व्यास ऋषि कुंईर में सात दिवसीय भागवत कथा और धार्मिक महायज्ञ शुरू हुआ। धार्मिक महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा की पवित्र रस्म के साथ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विधायक ने लोगों को श्रीमद्भागवत कथा और धार्मिक महायज्ञ की बधाई दी और कहा कि भारतीय संस्कृति में धर्म की गरिमा को बनाए रखने और क्षेत्र की सुख शांति के लिए धार्मिक आयोजनों का होना नितांत आवश्यक है। इस मौके पर प्रमुख आचार्य एवं कथावाचक डॉ. दयानंद गौतम ने उपस्थित भक्तों को भागवत कथा का श्रवण करवाते हुए इसका सार बताया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मनुष्य स्वार्थ के मोहजाल में फंसकर और धर्म-कर्म के मार्ग के विमुख हो गया। ऐसे में मनुष्य को सही मार्ग में लाने के लिए भागवत कथा का सार और धार्मिक यज्ञ बेहद फलदायी है। इस मौके पर सह आचार्य पंडित दुर्वासा, मंदिर कमेटी कारदार इंद्र सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष दुनी चंद, गंगा राम चंदेल, हरीश शर्मा, आशीष शर्मा, ठाकुर दास वर्मा, योगेश वर्मा, रफ्तार ठाकुर, अनु ठाकुर, बुधराम, मदन शर्मा, नारायण सिंह, ज्ञान ठाकुर, बंती देवी और रतन भारती सहित कई अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


171 सुहागिन महिलाओं और तीन कन्याओं ने लिया भाग
धार्मिक महायज्ञ में पवित्र कलश की स्थापना के लिए शनिवार प्रात: जलयात्रा शुरू की गई, जिसमें 171 सुहागिन महिलाओं और तीन कन्याओं ने भाग लिया। इस जलयात्रा का प्रतिनिधित्व स्वयं देवता व्यास ऋषि कुंईर ने दिव्य रथ में सवार होकर किया। कलश यात्रा पूरे वाद्य यंत्रों और जयघोष के साथ कुंईर से रोपा गांव और वापस कुंईर धार्मिक सभास्थल तक पहुंची, जहां व्यासपीठ के प्रमुख आचार्य डॉ. दयानंद गौतम की मौजूदगी में दर्जनों ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र कलश को मंदिर गर्भगृह और मंदिर परिसर में स्थापित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें