फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर, ज्यूरी और भावानगर में हिंदू नव वर्ष के मौके पर कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर/ज्यूरी/भावानगर। सत्यनारायण मंदिर रामपुर में हिंदू नव वर्ष के मौके में भव्य समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सेवक संघ के नगर संघ चालक रोशन चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख रामेश्वर ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आरएसएस के सर संचालक डॉ. केशव बलि राम हेडगेवार को याद किया। उनका देश के लिए त्याग और बलिदान की सराहना की। सत्य नारायण मंदिर श्री राम, जय राम, जय जय राम के जाप से गूंज उठा। इस अवसर पर रामपुर विभाग के विभाग प्रचारक प्रताप सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं विश्व कीर्तिमान ट्रिपल एच योग समिति और गानवी जल विद्युत परियोजना ने संयुक्त रूप से कन्या पूजन के साथ नव वर्ष की शुरुआत की। इस अवसर पर योग गुरु रणजीत ने सभी को हिंदू संस्कृति, धार्मिकता और प्रकृति के विषय में जानकारी दी। उन्होंने गायत्री मंत्र का जाप करके हिंदू और सनातन संस्कृति का बोध करवाया। इस अवसर पर सूर्यकांत और आशीष ने नव वर्ष की रंगोली बनाकर देश प्रेम की भावना से सबको प्रेरित किया। इस मौके पर कौल राम, सुरेश वर्मा, विक्रम, सूर्यकांत, विजेश नेगी, शशिकांत, भेवे राम, आशीष जंत, सुरेश कुमार, स्नेहलता और शशि बाला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में ऋषि केश टापरी में नववर्ष के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बाजार में झांकी निकाल कर और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता संघ सचालक जिला किन्नौर राधा कृष्ण विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रधानाचार्य विंद राम शर्मा ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में व्यापारमंडल टापरी की ओर से हलवा प्रसाद के रूप में बांटा गया। बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी और किन्नौर गानों पर अपनी प्रस्तुतियां पेश कर समा बांधा। इस मौके पर शरद नेगी, पवन, मोनू और मीना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें