फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगिरी और शिवालिक सदन ने जीती रंगोली स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। न्यू मॉडल पब्लिक स्कूल मंढोल में अंतरसदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के तीन सदनों अरावली, नीलगिरी तथा शिवालिक के सदस्यों ने भाग लिया। स्पर्धा का आयोजन चार वर्गों में किया गया। स्पर्धा में अरावली सदन ने ‘पुलवामा हमला, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ व ‘राष्ट्र ध्वज’ पर रंगोली बनाई। नीलगिरी सदन ने ‘पर्यावरण बचाओ, बाल मजदूरी’, ‘पानी बचाओ’ विषय पर रंगोली बनाई। शिवालिक सदन ने ‘आतंकवाद, भारत माता’ तथा ‘भ्रष्टाचार’ विषय पर रंगोली बनाई।

स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में नीलगिरी सदन और शिवालिक सदस्य संयुक्त रुप से प्रथम तथा अरावली सदन दूसरे स्थान पर रहा। उप वरिष्ठ वर्ग में अरावली और शिवालिक सदन ने संयुक्त रुप से प्रथम तथा नीलगिरी सदन ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिष्ठ वर्ग में नीलगिरी सदन पहले तथा अरावली सदन दूसरे स्थान पर रहा। उप कनिष्ठ वर्ग में अरावली और शिवालिक सदन प्रथम तथा नीलगिरी सदन दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक मोहिंद्र सिंह मेहता बतौर निरीक्षक उपस्थित रहे। स्कूल के संचालक हरदेव जस्टा, प्रधानाचार्य नरोत्तम शर्मा ने विजेता सदनों के छात्रों को पुरस्कृत किया। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें